कोंच-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खकल में एक दलित महिला के साथ गांव के ही दबंगों द्वारा छेड़खानी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि वह पेशे से मजदूर है, बुधवार की सुबह वह खेतों में मटर तोडऩे जा रही थी तभी गांव के ही दो दबंगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और धमकी देते हुए चले गए। नायब तहसीलदार राकेश राजपूत और खेड़ा चौकी इंचार्ज दामोदर सिंह मामले की जांच करने गांव गए थे, उन्होंने लौट कर बताया कि मामला जमीनी विवाद का है और कोर्ट में मामला विचाराधीन है।





Leave a comment