कोंच-उरई । कड़कड़ाती ठंड से गरीबों को राहत देने के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इस काम में समाजसेवी भी अधिकारियों का हाथ बंटा रहे हैं। मंगलवार की रात वैरागढ धाम स्थित मां शारदा मंदिर पर जाकर समाजसेवियों ने गरीबों को सरकारी कंबल वितरित किये। इस दौरान डॉ. कौशलकिशोर, एपी यादव एडवोकेट, पत्रकार नवीन कुशवाहा, हरिओम याज्ञिक आदि मौजूद रहे।

Leave a comment