
उरई । अतिपिछड़ा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट से मंजूर करा कर लागू कराने के लिए ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी प्रजापति ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ।
पिछड़ों के आरक्षण में अति पिछड़ों के लिए अलग हिस्सा देने की वकालत का बीड़ा प्रदेश सरकार के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने उठा लिया जिससे भारतीय जनता पार्टी की नाक में दम होने लगा है । जालौन जिला भी इसकी दस्तक से अछूता नहीं रह गया है । आज इस पार्टी के लोग जिले में अपने अस्तित्व प्रदर्शन के लिए पहुँचे तो प्रजापति समाज के नेताओं सहित अति पिछड़ी जातियों के अनेक नेता इसमें लामबंद दिखें ।
इस अवसर पर मौजूद लोगों में हरिओम प्रजापति मंडल अध्यक्ष , त्रिलोकी प्रजापति जिलाध्यक्ष , रोहित पांचाल , पवन प्रजापति , संदीप प्रजापति , सहीन अंसारी , शफ़ीक अंसारी , वीरू प्रजापति, नकुल श्रीवास्तव , राहुल शर्मा आदि प्रमुख रूप में थे ।





Leave a comment