
उरई । जाटव समाज विकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राम शरण जाटव के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट में आगरा की छात्रा संजली जाटव की हत्या के मामले में हंगामी प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर घटना की सीबीआई जाँच के साथ उसके परिजनों को 50 लाख रुपए की अहेतुक सहायता की मांग की गई । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है वही प्रदेश में दिनदहाडे बेटियों के साथ जघन्य अपराध हो रहे हैं । ऐसी घटनाओं को रोकने में प्रदेश सरकार अक्षम साबित हुई है जिससे लोग उद्वेलित हैं । आगरा की घटना को लेकर जाटव समाज विकास महासभा गहरा आक्रोश व्यक्त करती है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मनमोहन जाटव प्रदेश उपाध्यक्ष ,रमेशचंद्र जलौनिया, जगदेव जाटव प्रदेश मंत्री, शारदा प्रसाद जाटव शहर अध्यक्ष, माताचरण जाटव जिला महामंत्री, रमेशचंद्र एड० उपाध्यक्ष, बलराम जाटव जिलाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद जाटव प्रधानाचार्य, शंकरलाल जाटव, कामताप्रसाद, राजू जाटव शामिल थे ।





Leave a comment