उरई । कक्का की याद में प. घनाराम भगवती देवी महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में कई आकर्षक कार्यक्रम होंगे । इस दौरान प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथि पधारेंगे ।

कार्यक्रम आयोजक प. कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मिनौरा स्थित प. घनाराम भगवती देवी महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव 28 दिसंबर को शुरू होगा । इसमें प्रात:11 बजे ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्धाराम जी महाराज और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही वालीवाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे । सांय 5 बजे कवि सम्मेलन और मुशायरा होगा । अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय अधिकारी वीरेश्वर द्विवेदी द्वारा की जायेगी । 29 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से वालीवाल का मैच और सांय 5 बजे भजन संध्या का कार्यक्रम होगा ।

बच्चू महाराज ने बताया कि 30 दिसंबर को समारोह के अंतिम दिन दोपहर 1 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच वालीवाल का फायनल और सांय 6 बजे जबाबी कीर्तन के साथ पुरस्कार वितरण होगा । समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा होंगे ।

Leave a comment