कोंच-उरई । पिछले दिनों ग्राम लौना के पास हुई सड़क दुर्घटना के घायलों ने बुधवार को कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना रेंढर के ग्राम बदऊंआ निवासी कमलादेवी पत्नी राजकिशोर ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि 15 दिसंबर को कोंच में बाजार से सौदा लेने के बाद वह अपनी भतीजे मंगल तथा भतीजी काजल के साथ गांव बाइक से लौट रही थी तभी ग्राम लौना के पास अनियंत्रित मैजिक नं. यूपी 92 डीटी 1889 ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग घायल हो गए।

Leave a comment