
कोंच-उरई । विकास खंड नदीगांव के ग्राम क्योलारी में रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा जिलाध्यक्ष अपना दल एस डॉ. भगवानसिंह राठौर एवं बिशिष्टï अतिथि पत्रकार रोहित राठौर ने किया। डॉ. राठौर ने कहा कि भगवान राम भारत देश की आत्मा हैं, उन्होंने मनुष्य को आदर्श जीवन जीने की राह दिखाई। उनकी लीलाओं से समाज को अच्छा और सकारात्मक करने की प्रेरणा मिलती है। बजरंग रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में केवट संवाद लीला का मंचन किया गया। इस दौरान कुलदीप राठौर, पूती पटेल, शैलेन्द्र कुशवाहा, उमेश शर्मा, यात्री महाराज, अरविंद कुशवाहा, पिंटू महाजन, अमित रावत, कमलेश पालीवाल, विनोद कुशवाहा, नरेश राठौर, अनिल राठौर, डॉ. सुशील राठौर, डॉ. अनिल जाटव, असेन्द्र जाटव, रामबाबू, अशोक पाल, कृष्णपाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।





Leave a comment