उरई। जालौन कस्बे में मंगलवार को देर रात एक युवक की हत्या की खबर से सनसनी फैल गयी । खबर पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।
जालौन कस्बे में छत्रसाल इंटर कालेज के पीछे मोहल्ला शाहगंज में 32 वर्षीय नासिर की संदिग्ध हालत में मौत की खबर से देर रात पुलिस में हड़कंप मच गया । जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार फोर्स ले कर रात में ही मौके पर पहुंच गए । प्रारम्भिक अनुमान के अनुसार उसकी हत्या गला दबा कर की गयी है । पुलिस को घर के लोगों पर संदेह है । मामला आशनाई का बताया जा रहा है । प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अभी छानबीन चल रही है ।





Leave a comment