उरई । पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने मंगलवार को देर रात कई थाना और चौकी प्रभारी बदल डाले । इसमें शहर कोतवाल रुद्र कुमार सिंह को अब आटा थाने की बागडोर सौंपी गई है । नदीगांव के प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह वर्मा को नया शहर कोतवाल बनाया गया है ।
पुलिस अधीक्षक ने बीती रात थानों और चौकियों में व्यापक फेरबदल कर डाला । सदर कोतवाली में परिवर्तन के साथ आटा के थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह को इसी पद पर चुर्खी भेज दिया है जबकि चुर्खी के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह अपराध शाखा से संबद्ध कर दिये गए हैं । अपराध शाखा से निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर को नदीगांव का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है । थाना सिरसाकलार में जितेंद्र सिंह को विधिवत प्रभारी निरीक्षक की तैनाती दे दी गयी है । रेंढर के थानाध्यक्ष लोकेन्द्र त्रिपाठी मीडिया सैल से संबद्ध कर दिये गए हैं । कोतवाली जालौन के अतिरिक्त निरीक्षक कानून व्यवस्था अनिल कुमार को प्रभारी निरीक्षक रेंढर बनाया है । निरीक्षक तेज बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी पैरवी सैल बनाया है ।
चौकियों में परमेन्द्र सिंह को बंगरा से न्यामतपुर , बृजेश यादव को जगम्मनपुर से बंगरा, शैलेन्द्र सिंह को न्यामतपुर से जगम्मनपुर , मनोज कुमार गुप्ता को टरननगंज कालपी से थाना नदीगांव , रामवीर सिंह को ज्ञानभारती कालपी से थाना कुठौंद , थाना नदीगांव के नवीन कुमार सिंह को जेल चौकी , जितेंद्र कुमार को कांशीराम कालोनी से थाना ऐट , दिव्य प्रकाश तिवारी को पुलिस लाइन से टरननगंज, योगेंद्र कुमार को पिरौना , मुकेश कुमार को थाना ऐट से कांशीराम कालोनी उरई और गोकुल सिंह थाना कुठौंद से ज्ञान भारती चौकी के प्रभारी बनाये गए हैं ।





Leave a comment