
उरई । पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर शिवपाल फैंस एसोसिएशन द्वारा लिए गए संकल्प को पूरा करने हेतु तीसरे दिन बुधवार को ग्राम सहाव में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया । इसमें अन्ना पशु प्रथा , भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक निरंकुशता आदि मुद्दे प्रमुखता से उठाये गए ।
शिवपाल फैन्स एसोसिएशन द्वारा 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के दिन से गाँव गाँव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का संदेश पहुँचाने के लिए चलाये जा रहे जोरदार अभियान को प्रबल जन समर्थन मिल रहा है । कुलदीप मिश्रा ने सहाव में आयोजित किसान गोष्ठी की शुरुआत की । रविन्द्र दीक्षित, सगीर खां पठान, प्रदीप त्रिपाठी, ब्रजबिहारी , गिरिजाशंकर, बांकेबिहारी, अशोककुमार कुशवाहा , कल्लू रजक, सुरेन्द्र कुमार वर्मा , रांमजी गुर्जर , ऋषी बाबा, सत्यनारायण, रामलाल. बालजी गुर्जर, श्याम जी गुर्जर , ओम नारायण गुर्जर ,एहसान मंसूरी, इमरान खां, हिम्मत बाथंम सहित कई किसान मौजूद रहे।
प्रदेशीय नेता दीपू त्रिपाठी ,बलवान गुर्जर , सुमित त्रिपाठी , कुलदीप मिश्र ,आशीष कौशिक , दिनेशचंद्र दिहोलिया , धर्मेश शर्मा,लाखन निरंजन,रिंकू गुर्जर, उमेश दीक्षित आदि ने संबोधित किया ।





Leave a comment