उरई । डकोर पुलिस ने 3 संदिग्धों को अवैध असलाहों के साथ गिरफ्तार कर लिया । पुलिस के मुताबिक गिरफ़्तारी के समय इन्होने पुलिस पार्टी पर गोली चला कर भाग निकलने का प्रयास किया लेकिन इनको पुलिस का घेरा तोड़ने में कामयाबी नहीं मिल पायी । आरोपितों में 2 पुराने हिस्ट्रीशीटर भाई शामिल हैं जिन पर पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं ।

बुधवार को डकोर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को गश्त के दौरान टीकर के पास ट्रक लूटने के इरादे से बदमाशों के होने की जानकारी मिली थी । प्रभारी निरीक्षक जैसे ही उनकी तलाश में पहुंचे, मोटर साइकिल से जा रहे उक्त बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगे लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर तीनों को पकड़ लिया । इनके पास से तीन तमंचे मिले । मोटर साइकिल के कोई कागज इनके पास नहीं थे । पुलिस ने इसके कारण मोटर साइकिल भी सीज कर दी । गिरफ्तार आरोपितों के नाम  लाल सिंह, जुझार सिंह राजपूत  और कुलदीप अहिरवार निवासीगण ऐर बताये गए हैं । लाल सिंह और जुझार सिंह सगे भाई हैं ।

Leave a comment