कालपी –उरई । शासन की नोडल अधिकारी आईएएस मिनिस्ती एस को आज यहां पहुँचने पर हाथ कागज उद्यमियों ने मांग पत्र सौंपा ।
हाथ कागज उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, विजय गांधी, रामकुमार गुप्ता पतारा आदि ने छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए उन्हे अवगत कराया कि प्रदेश सरकार द्वारा एक जिला एक उत्पाद में कालपी के हाथ कागज उद्योग को शामिल किया गया है। लेकिन शासकीय सुविधाओं के अभाव के कारण उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं । उन्होंने हाथ कागज के लिए विद्युत दरों में कमी करने, सरकारी कार्यालयों में हाथ कागज का प्रयोग करने आदि मुद्दे उठाते हुये इस उद्योग को प्रोत्साहन स्वरूप योजना शामिल करने की मांग उठाई।







Leave a comment