आटा –उरई । कस्बे में एक अधेड़ होमगार्ड की सर्दी लगने से मौत होना बताया गया है । जानकारी के मुताबिक यहां का निवासी वीर सिंह यादव (55 वर्ष ) होमगार्ड में था जिसकी ड्यूटी वर्तमान समय में नदीगांव थाना में चल रही थी । जब वह ड्यूटी पर था तभी 2 दिन पहले उसकी वहां तबीयत खराब हो गई । जब वह चलने फिरने में असमर्थ हो गया तो वह आटा आ गया ।
उसके परिवार वालों ने पहले उसका उरई इलाज कराया जहां से उसे झांसी के लिए रेफर कर दिया गया था । झांसी पहुंचने पर चेकअप के बाद इलाज शुरू होने के पहले ही उसकी मौत हो गई । उसके बेटे हरिसिंह ने थाना नदीगांव एवं थाना आटा में सूचना देकर ड्यूटी के दौरान सर्दी लग जाने के कारण मौत होना बताया । आटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । सूचना पर विभाग के उच्च अधिकारी भी यहां पर आए और उन्होंने परिवारीजनों से जानकारी ली ।







Leave a comment