
कालपी-उरई । गुरुवार को 5 वे बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन धूमधाम से हुआ। पहले मैच में कानपुर की टीम ने 2-1 गोल के अंतर से लखनऊ को हरा दिया।
स्यहानीय एम.एस. वी. इंटर कॉलेज ग्राउंड में चार दिवसीय मैच का उदघाटन करते हुए नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने कहा कि खेलों से मनुष्य का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इस प्रकार के आयोजन से सौहार्द का वातावरण बनता है। नौजवानों तथा खेल प्रेमियों का उत्साहवर्धन करते हुये उन्होने कहा कि खेलों के समुचित विकास के लिए नगर पालिका प्रसाशनपूरा सहयोग करेगा। उदघाटन मैच में नगर पंचायत कदौरा के अध्यक्ष नबाब जमीर आलम, बसपा के कोआर्डिनेटर लालाराम अहिरवार, भूपेंद्र आर्या ने कानपुर एवं लखनऊ के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
मैच के पहले हाफ में लखनऊ टीम के खिलाड़ी फैसल ने पहला गोल दागकर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। लेकिन दूसरे हाफ में कानपुर के खिलाड़ियों पंडित तथा साबिर ने अलग-अलग गोल दागकर 2-1 से मैच जीत लिया।
द्वितीय मैच झांसी तथा कालपी की टीमों के बीच खेला गया ।खिलाड़ियों का परिचय टूर्नामेंट के संरक्षक डॉ नरेश मैहर ने प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। दूसरे मैच में झांसी ने 4-0 से कालपी की टीम को पराजित कर दिया। इस मौके पर कमल सैनी, पिंटी खान, सैफ रजा, वशीम मास्टर, परवेज कुरैशी, नरेश यादव, मूसैफ़ खान, खालिद खान, काशिम अली, शोएब खान राजेपुरा आदि मौजूद रहे।







Leave a comment