हमीरपुर। अपराधियों के पास बरामद किये गये असलहों का पुलिस लाईन में डिस्पोजल किया गया । जिन मामलों का निस्तारण हो चुका है उन मामलों से सम्बन्धित असलहों की दो लाईन बनाकर रखी गयी । फिर उस पर बुल्डोजर चलाया गया । इस तरह असलहों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उस समय मौके पर पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा और क्षेत्राधिकारी सदर मौजूद रहे। असलहों के निस्तारण को पहली बार प्रेस और जनता के लोगों ने देखा।

Leave a comment