
उरई । अन्ना पशु प्रथा के कारण किसानों के अस्तित्व पर बन आई है फिर भी सरकार और उसका प्रशासन किसानों को इससे निजात दिलाने में असमर्थ साबित हो रहा है ।
अन्ना पशु प्रथा के कारण किसानों की बर्बादी के ताजा वाकये में कालपी तहसील के मिसुरापुरा के 2 किसानों वीरेंद्र और कन्हैया की 9 बीघा मटर की फसल गत रात अन्ना जानवर चट कर गए । इन उद्यमी किसानों ने ज्यादा मुनाफे की आस में 9 बीघा खेती 48 हजार रुपये किराये पर जोती थी जिसमें इनके द्वारा मटर की बुआई की गई थी । बेहतर पैदावार के लिए इनके द्वारा पसीना बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी लेकिन अन्ना मवेशियों ने गत रात इनके सारे अरमान चौपट कर डाले । उन्होने खेतों में एक दाना नहीं बचने दिया जिसके बाद दोनों किसान सदमे में हैं जबकि प्रशासन का कोई प्रतिनिधि अभी तक इनकी सुध लेने नहीं पहुँचा ।







Leave a comment