उरई  । हाईवे पर शुक्रवार की शाम संकट मोचन मंदिर के पास पत्नी के साथ जा रहे बाइक सवार के गाय को बचाने के चक्कर में स्लिप हो जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ।

रमाकांत सोनी की 50 वर्षीया पत्नी भदरेखी में एएनएम तैनात है । खसरा रूबेला टीकाकरण करके वे पति के साथ बाइक से लौट रही थीं । संकटमोचन के पास उनकी बाइक के सामने एक गाय आ गई जिसे बचाने के चक्कर में बाइक लड़खड़ा गई नतीजतन पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई । उन्हे पहले मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया जहां से हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया ।

Leave a comment