उरई । शुक्रवार को सुबह आटा इटौरा बाईपास पर बुलेरो और कार की भिड़ंत हो गयी जिसमें दोनो गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गयी और सभी लोग सुरक्षित रहे ।

ग्राम पिपराया निवासी ब्रजराज सिंह पुत्र रघुनंदन अपनी बुलेरो से कदौरा स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे तभी कार से कालपी की ओर से आ रहे राठ निवासी जुबेर पुत्र गुलाम , उनकी पत्नी माजिदा और उनका पुत्र राशिद सवार थे तभी बुलेरो से उनकी कार में टक्कर हो गयी जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया ।

Leave a comment