
* कांग्रेसियों ने सरोजिनी नायडू पार्क में मनाया पार्टी का 134वां स्थापना दिवस
कोंच-उरई । पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस किसी दल का नहीं, आंदोलन का नाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को अंग्रेजी दासता से मुक्त कराने के लिए बहुत कुर्बानियां दी हैं और आज भी पार्टी का मूलभूत उद्देश्य देश की एकता अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए काम करना है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अहंकार में भरी भाजपा ने कांग्रेस मुक्त देश का सपना देखा था लेकिन तीन राज्यों में उसका सफाया इस बात का द्योतक है कि कांग्रेस का विजय रथ चल पड़ा है और देशवासी अब भाजपा मुक्त भारत की ओर बढ रहे हैं। यह बात उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी जनों के बीच कही।
सरोजिनी नायडू पार्क में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के नीचे कांग्रेसियों ने पार्टी का 134वां स्थापना दिवस मनाया जिसकी अध्यक्षता बरिष्ठ पार्टी नेता पूर्व बारसंघ अध्यक्ष संतलाल अग्रवाल ने की, मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा एवं बिशिष्टï अतिथियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. श्यामसुंदर, पूर्व जिपं सदस्य महेश तिवारी पिरौना व प्रमोद रिछारिया मंचस्थ रहे। संचालन पूर्व सभासद राघवेन्द्र तिवारी ने किया। अध्यक्षता कर रहे संतलाल अग्रवाल ने कहा कि देश की जनता अब भाजपा के क्रियाकललापों से ऊब कर कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिïगत पार्टी संगठन को और मजबूती दिए जाने की आवश्यकता है। महेश तिवारी ने ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर संगठन की बैठकें करने और बूथ कमेटियों को सक्रिय किए जाने की जरूरत पर बल दिया। कार्यक्रम को अनिल वैद, सभासद अनिल पटैरया, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम, अखिल वैद, मिजाजीलाल निरंजन, अरविंद भाटी आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आला कमान ने गरीबों के हक की लड़ाई लडऩे का बिगुल फूंका है जिसे अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी के एक एक कार्यकर्ता की है। इस दौरान मोहम्मद अहमद, अहमदखां कड़ू मामा, संतोष नायक, अमित रावत, जाहिद सिद्दीकी, सुशीलकुमार, पुष्पेन्द्र सरोनिया, श्रीनारायण दीक्षित, सुल्तान राइन, राजेन्द्र निगम, प्रधव मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, रवि गौतम, काजी जाहिद, ओमप्रकाश कौशिक, नवलकिशोर जाटव, पवन गौतम, शमसुद्दीन, राकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।







Leave a comment