
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पहाडग़ांव में एक युवती ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली है। घटना गुरुवार की रात लगभग ग्यारह बजे की है। आत्महत्या का कारण युवती की शादी कहीं और जगह तय कर दिया जाना बताया गया है जबकि युवती किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात लगभग ग्यारह बजे कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पहाडग़ांव निवासी रामखिलौने अहिरवार की बीस बर्षीया पुत्री पूजा आंगन में रखी नसैनी पर दुपट्टे का फंदा बना कर लटक गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पिता ने आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी है जिस पर शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया है कि युवती के किसी युवक से प्रेम संबंध थे और वह उसी युवक से शादी करना चाहती थी लेकिन उसके परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया।







Leave a comment