खुली मिलीं दुकानों का किया निरीक्षण, छिटपुट कमियां छोड़ सब कुछ मिला ठीक ठाक

कोंच-उरई । ड्रग इंसपेक्टर रखा सचान के कोंच में छापे से दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया और ज्यादातर दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। जो दुकानें उन्हें खुली मिल गईं उका उन्होंने निरीक्षण किया जिसमें छिटपुट कमियां छोड़ सब कुछ ठीक ठाक मिला। उन्होंने बताया कि कैशमैमो कम काटे जा रहे हैं, दुकानदारों को आगाह कर दिया गया है कि सब काम नियम पूर्वक करें, कैशमैमो काटें और दुकान में जो चीजें आवश्यक हैं उन्हें जरूर रखें।

शुक्रवार को ड्रग इंसपेक्टर रेखा सचान ने कोंच के बाजारों में धावा बोल दिया। उनके आने की खबर पूरे बाजार में जंगल की आग की तरह फैल गई और अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिरा कर भाग खड़े हुए। उन्होंने स्टेट बैंक तिराहे पर वैद मेडिकल स्टोर, कुलदीपकुमार रावत मेडिकल स्टोर तथा चंदकुआ पर परमहंस मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने उपलब्ध स्टॉक का अभिलेखों के साथ मिलान किया और एक्सपाइरी दवाऐं खंगालीं लेकिन इन दुकानों पर ऐसी कोई दवा नहीं मिली। उन्होंने प्रतिबंधित दवाएं भी दुकानों में देखीं जो फिलहाल नहीं मिलीं। उन्होंने रेफ्रिजरेटर जैसी जरूरी चीजें भी देखीं। फिलहाल उन्हें सब कुछ ठीक ठाक मिला। उन्होंने दुकानदारों को हिदायत भी दी कि सभी काम नियम कानूनों के तहत ही करें।

 

Leave a comment