जालौन-उरई । प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही पति की हत्या की थी । यह आरोप मृतक के भाई ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लगाया । पुलिस ने पीड़ित भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
मंगलवार की रात्रि नगर के मोहल्ला शाहगंज में 35 वर्षीय युवक नासिर की हत्या का मामला नया मोड़ पर पहुंच गया है । मृतक की पत्नी साजिदा उर्फ रानो तथा उसके मित्र साबिर पुत्र यूसुफ शाह पर हत्या का आरोप लगाया गया है ।
मृतक के भाई रियाज पुत्र शमसुद्दीन ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके भाई की हत्या नासिर की पत्नी तथा उसके प्रेमी ने की है । उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व साजिदा अपने आशिक के साथ घर से भाग गई थी जिसका मुकदमा भी दर्ज कराया गया था । जब वह लौट कर वापस आयी तो उसके भाई ने उसके आने -जाने पर पाबंदी लगा दी । इससे दोनों में आये दिन झगड़े भी होते रहते थे । मंगलवार को नासिर ने उन दोनों को फिर आपत्तिजनक हालत में देख लिया जिससे दोनों ने साजिश करके उसी रात गले में फंदा डालकर नासिर की हत्या कर दी । पुलिस ने म्रतक के भाई की तहरीर पर पत्नी तथा उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।







Leave a comment