कालपी –उरई । ग्यारवहीँ शरीफ का चाँद नज़र आते ही पूरी दुनिया मे लोग गौस-ए-आज़म के नाम पर जलसे लंगर वगैरा करते है और खुशियां मनाते है। प्रसिद्ध बड़ी मस्जिद के इमाम हाजी हाफिज इरशाद अशरफी ने बताया है कि सय्यद ग्यासुद्दीन मियाँ साहब (सज्जादा नशीन खानकाह मुहम्मदिया ) की सरपरस्ती में जामिया जियाउल उलूम निकासा रोड कालपी में 29 दिसंबर को बड़ी ही शानो शौक़त के साथ जश्न-ए-गौसुल्वरा प्रोग्राम मनाया जाएगा । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मसौली शरीफ के गद्दीनशीं पीरे तरीकत हज़रत अल्लामा मौलाना सय्यद गुलज़ार मियाँ साहब किब्ला तशरीफ़ ला रहे हैं और हज़रत अल्लामा मौलाना सय्यद बादशाह मियाँ साहब (बिलग्राम ) और हज़रत अल्लामा मौलाना सय्यद मु० हुसैन मियाँ साहब (बिलग्राम), हज़रत अल्लामा मौलाना सय्यद मु० अब्दुल कादिर (कानपुर) ,मौलाना मुफ़्ती शहबाज अनवर (कानपुर) ,हज़रत मौलाना अनीस आलम सीवनी (लखनऊ) ,मौलान हम्माद अनवर (कानपुर) और शायर-ए-इस्लाम मे हज़रत सय्यद अब्दुल वसी (मुम्बई) हज़रत फ़िरोज़ राहत (कोलकाता) , हज़रत रज़ी इस्माईली (बनारस) , हज़रत शम्स व कमर (कोलकाता) इनके अलावा और भी उल्मा व शोयरा हज़रत तशरीफ़ ला रहे है और ये प्रोग्राम गौस-ए-आज़म की याद में रखा गया है जिसमे आए हुए उल्मा-ए-किराम नेक राह में चलना और अपने वालियों की जिंदगी पर रोशनी डालेगे ।
बड़ी मस्जिद के इमाम हाफिज इरशाद अशरफी और हाजी अब्दुल मुजीब (अल्लामा) ने लोगो से ये अपील की है कि आप हज़रात इस शानदार प्रोग्राम में जरूर शिरकत फरमाए । प्रोग्राम के बाद में लंगर का भी इन्तेज़ाम किया गया है ,उसे भी हासिल करें।





Leave a comment