
कोंच-उरई । एसडीएम गुलाब सिंह ने शुक्रवार को बैठक के दौरान लेखपालों को निर्देश दिए कि मतदेय स्थलों की फोटो उतार कर ऑनलाइन अपलोड करें और वहां जो कमियां हैं उनको चिन्हित कर कमियां दूर कराएं। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवसों में आने बाली समस्याओं के निस्तारण में गुणवत्ता की कमी बताते हुए निर्देश दिए कि जो भी निस्तारण हो उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े न होने पाएं।
तहसील सभागार में शुक्रवार को लेखपालों की साप्ताहिक बैठक एसडीएम गुलाब सिंह की अध्यक्षता और नायब तहसीलदार राकेश राजपूत की मौजूदगी में संपन्न हुई। एसडीएम ने कहा कि मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर लें और उनमें जो भी कमियां बगैरह हैं उन्हें जांच लें ताकि समय रहते उन्हें दूर किया जा सके। मतदेय स्थलों की फोटो खींच कर ऑनलाइन अपलोड करने के भी उन्होंने निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवसों में आने बाली समस्याओं के जो निस्तारण तहसील को प्राप्त हुए हैं उनमें गुणवत्ता की स्थिति ठीक नहीं है लिहाजा आगे से ध्यान रखें कि समाधान की गुणवत्ता उच्च स्तर की हो। इस दौरान लेखपाल सदर नरेन्द्रसिंह, प्रेमनारायण मिश्रा, सुरेन्द्रसिंह, श्यामकिशोर, संजना, सुरेश खरे, कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।







Leave a comment