उरई । कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते सूने घर मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों मौके पर पहुचे तो  उसे फंदे पर झूलता देख उनकी चीखें निकाल गयीं ।

बागी निवासी अंजू (26 वर्ष) पत्नी सुरेश वर्मा  ने शुक्रवार को  दोपहर में  उस वक्त सूने घर पर फासी लगा कर आत्म हत्या कर ली । घटना के समय उसके सास,  ससुर खेत पर थे और पति बाजार करने कदौरा आया था । घटना की सूचना पुलिस को नही दी गई है । मायके व ससुराल पक्ष आपस में राजीनामे के लिए बात कर रहे हैं जबकि पुलिस का कहना है कि जानकारी नही है।

Leave a comment