कोंच-उरई । नदीगांव के नवागंतुक एसओ अशोककुमार सोनकर ने शुक्रवार को नागरिकों के साथ बैठक कर क्षेत्र में कानून और व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता एक दूसरे के पूरक हैं और जब तक इन दोनों के बीच बेहतर तादात्म्य नहीं होगा तब तक कानून और व्यवस्था की स्थिति को मजबूती नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहां क्या हो रहा है इसकी जानकारी पुलिस से ज्यादा जनता को होती है। कहां आपराधिक गतिविधियां पनप रहीं हैं और कहां अपराधी पनाह पा रहे हैं इसकी जानकारी भी जनता को अच्छी प्रकार होती है, ऐसी स्थिति में नागरिकों से मिलने बाली सूचनाएं पुलिस को आगे बढने में मदद देती हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी दिक्कत है तो वह नि:संकोच पुलिस की मदद ले सकता है, थाने के दरबाजे सभी के लिए खुले हैं। नागरिकों ने भी उन्हें भरोसा दिया कि वह पुलिस की मदद करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं उठा रखेंगे। इस दौरान एसआई ब्रजेन्द्रकुमार, लक्ष्मीप्रसाद, शशांक वाजपेयी, प्रकाशनारायण उपाध्याय, विपिन पाल, गोविंद नारायण दुवे, गंभीर यादव, रंजीत यादव, अशोक, उमाकांत तिवारी, माताप्रसाद, डॉ. शुभम मिश्रा, रानू आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment