कालपी –उरई । बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर पांचवे राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खेले गये मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को बरेली की टीम ने दो गोल दागकर गोरखपुर की टीम को पराजित कर दिया।

नगर के एम.एस.वी.इंटर कालेज के ग्रांउड मे बुंदेलखंड बार्डर फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में शुरू हुये फुटबॉल मैच में पहले हाफ में बरेली के खिलाड़ी अब्दुल्ला ने गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे हाफ में भी फिर एक गोल दाग कर बरेली की टीम ने 2- 0 से मैच जीत कर अपने नाम कर लिया। इसके पहले मैच के मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे नगरपालिका उरई के पूर्व अध्यक्ष विजय चौधरी तथा जलील सेठ मुंबई ने दोनों खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान करके उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, हिम्मत सिंह, एनुल हसन मंसूरी,मुन्ना अंसारी, सैफ रजा, कमल सैनी सचिव, काशिम, मूसैफ़ खान आदि लोग मौजूद रहे। शुक्रवार की शाम को मऊ तथा सीतापुर की टीमो के बीच का मुकाबला काफी रोचक रहा। अब्दुल सलाम मंसूरी तथा बरकत अंसारी ने कमेंट्री की भूमिका अदा की। मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे पूर्व पालिकाध्यक्ष उरई विजय चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यायाम तथा खेलकूद की जरूरत है उन्होंने बताया कि जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बल्कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखारने की आवश्यकता है। हमारे जनपद के तमाम लोगों ने खेल के माध्यम से देश में नाम रोशन किया है।

 

Leave a comment