
* बिजली के तार से चिपक कर मरे दो लंगूर, पुलिस ने दफनाया
कोंच-उरई । आधी कोंच में नंगे पड़े बिजली के तार शनिवार को दो बेजुवान लंगूरों की जान के दुश्मन बन गए। स्टेट बैंक इलाके में एक लंगूर उछाल भरने में तार से चिपक गया और अचेत हो गया। उसे बचाने के लिए उसके साथी ने उसे खींचना चाहा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों लंगूरों की मौके पर ही दुखद मौत हो गई।
इंसानों में भले ही खून के रिश्ते तार तार होकर बिखर गए हों लेकिन जानवरों में अभी भी रिश्तों की कद्र है और वे न केवल रिश्ते निभाना जानते हैं बल्कि एक दूसरे के लिए जान की भी बाजी लगा सकते हैं। यह शनिवार को लोगों ने देखा भी है। सुबह लगभग ग्यारह बजे के आसपास स्टेट बैंक इलाके में दो लंगूर छतों पर कुलाचें भर रहे थे। इस उछल कूद में एक लंगूर पास ही निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और तारों से चिपक गया। यह देख दूसरा लंगूर तत्काल साथी को बचाने के चक्कर में उसे खींचने लगा लेकिन तारों में तीव्र करंट प्रवाहित होने के कारण वह भी चिपक गया। मौके पर ही दोनों लंगूरों की मौत हो गई। लंगूरों की इस तरह की मौत् देखकर वहां जुटी भीड़ भी काफी भावुक हो उठी थी। पुलिस ने भी इस मामले में अच्छी मानवीय संवेदना दिखाई और कांस्टेबिल देशवीर, जितेन्द्रसिंह, अमनकुमार ने धनुताल के पास काली मंदिर के पीछे गड्ढा खोद कर दोनों लंगूरों को दफना दिया। बताया गया है मरने बाले लंगूरों में एक नर और दूसरा मादा था।






Leave a comment