कोंच=उरई । शुक्रवार की देर रात उरई रोड पर एक अनियंत्रित बोलेरो ने ग्राम भदारी के पास एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में उसे झांसी रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम वीरपुरा कोतवाली जालौन निवासी भूपत (52) पुत्र रामनारायण विश्वकर्मा अपनी बाइक से उरई रोड पर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया और उसकी बाइक चकनाचूर हो गई। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने घायल भूपत को सीएचसी में दाखिल कराया। बताया गया है कि भूपत की दोनों टांगें बुरी तरह टूट गई हैं। गंभीर स्थिति में उसे झांसी मेडिकल रेफर किया गया है।

 

Leave a comment