उरई । संभल में भाजपा नेता द्वारा दिव्यांग की निर्मम पिटाई को ले कर भड़के दिव्यांगो ने शुक्रवार को दिव्यांग परिषद के बैनर तले अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित हो कर रोड जाम करके प्रदर्शन किया और जमकर मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की । इसके बाद मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के सामने भाजपा नेता का पुतला फूंका ।
पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी के आवास के सामने , जिला परिषद कार्यालय के गेट के सामने और चुर्खी रोड के सामने भी जाम लगाया गया । दिव्यांगों के जाम के कारण जन चौपाल को जा रहे प्रदेश के कृषि मंत्री की गाड़ी भी फंस गई । अखिल भारतीय दिव्यांग परिषद के अध्यक्ष भगवानदास अहिरवार भेंड ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया । परिषद के प्रबंधक अजय सिंह , कोषाध्यक्ष प्रहलाद सिंह , जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार , सचिव जगदीश, कृष्ण गोपाल , दिनेश निराला , विवेक , राधा सोनी आदि शामिल थे ।






Leave a comment