कालपी-उरई । ओवरलोडिंग तथा अवैध खनन को पूरी तरह रोकने के लिए जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने आधा दर्जन विभागों के अफसरों के नेतृत्व में लगातार 24 घंटे का वाहन चेकिंग अभियान का शेड्यूल घोषित कर दिया है। अधिकारियों की टीम द्वारा दर्जन भर ओवरलोड गाड़ियों का चालान कर देने से हड़कंप मच गया है ।

तमाम प्रयासों के बावजूद ओवरलोड पर अंकुश नहीं लग नही पा रहा । इसी को मद्देनजर रखकर जिला प्रशासन के द्वारा चेकिंग के लिए शेड्यूल घोषित किया गया जिसके तहत  24 घंटे के अंतराल में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम के नेतृत्व में टीम के द्वारा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चेकिंग की जायेगी। इसी प्रकार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसीलदार सालिकराम तथा खनन अधिकारी एवं सब इंस्पेक्टर चेकिंग अभियान चलाएंगे। इसी क्रम में दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक यात्री कर अधिकारी अनिल वर्मा तथा ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज गोकुल सिंह के नेतृत्व में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। दरअसल कदौरा विकासखंड के ग्रामों से होकर बेतवा नदी बहती है। बेतवा नदी के खदानों से ओवरलोड ट्रक कदौरा-जोल्हूपुर होकर निकल जाते हैं। इस पर पूरी तरीके से अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने दिन रात 24 घंटे का  जोल्हूपुर-कदौरा के बीच सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान का सूत्रपात किया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा के मुताबिक टीमों के द्वारा चेकिंग अभियान में आधा दर्जन से अधिक ओवरलोड मौरन्ग लदे ट्रकों को सीज कर दिया गया । जिला प्रशासन के निर्देशन में यह अभियान गतिशीलता से चलता रहेगा।

 

Leave a comment