उरई। तमंचा दिखा कर लोगों से लूटने वाले गिरोह के चार बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए । आरोपितों के कब्जे से आधा दर्जन छीने गए मोबाइल सेटों के अलावा अवैध असलहे बरामद हुए हैं ।

कोतवाली पुलिस काफी दिनों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह की घेराबंदी में जुटी थी । शनिवार को पुलिस को इसमें कामयाबी मिल गई । प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों में बघौरा मोहल्ले के निवासी सर्वेश कुमार , भूरे उर्फ विजय , शैलेन्द्र राठौर और रमेश शामिल हैं । इनके पास से आधा दर्जन लूटे गए मोबाइल और 2 तमंचे बरामद किए गए ।

Leave a comment