कोंच-उरई । कोंच नगर में गरीबों को पिछले ग्यारह बर्षों से नित्य प्रति भोजन कराने बाली प्रमुख सामाजिक संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति में बिना थके गरीबों की सेवा में तत्पर रहने बाले समाजसेवियों को 30 दिसंबर रविवार को उरई में सम्मानित किया जाएगा। बताया गया है कि युवा आदर्श समाज कल्याण समिति उरई जिले के तमाम समाजसेवियों को उनके समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए महर्षि दधीचि सम्मान से नवाजने जा रही है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस अफसर डॉ. सूर्यकुमार शुक्ला मौजूद रहेंगे। संस्था ने कोंच से दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक कढोरेलाल यादव, सेवा निवृत्त प्राचार्य प्रो. वीरेन्द्रसिंह तथा हाजी सेठ नसरुल्ला का चयन सम्मानित करने के लिए किया है। गौरतलब है कि इन समाजसेवियों को पिछले दिनों उरई में आयोजित जालौन महोत्सव में भी इनके कार्यों के लिए डीएम डॉ. मन्नान अख्तर द्वारा सम्मानित किया गया था।

 

Leave a comment