कालपी-उरई । बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर पांचवे राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खेले गये मैच के तीसरे दिन स्थानीय नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार ने उदघाटन किया। कानपुर की  टीम ने तीन गोल दागकर 3 – 0 के अंतर से झांसी की टीम को पराजित कर दिया।

नगर के एम.एस.वी.इंटर कालेज के ग्रांउड मे बुंदेलखंड वार्डर फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में शुरू हुये फुटबॉल मैच में पहले हाफ में कानपुर के खिलाड़ी अब्दुल्ला ने गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे हाफ में भी फिर एक गोल दाग कर कानपुर की टीम ने  3 – 2 से मैच जीत कर फाइनल मे प्रवेश कर लिया। इसके पहले मैच के मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे नगरपालिका कालपी के अधिशासी अधिकारी एस.के.दोहरे ने दोनों टीमों के  खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का  सम्मान करके उनका  उत्साहवर्धन किया। शनिवार की शाम को मऊ तथा वरेली की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। कार्यक्रम संयोजक एवं पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर  उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिम्मत सिंह, एनुल हसन मंसूरी,मुन्ना अंसारी, सैफ रजा, कमल सैनी सचिव, काशिम, मूसैफ़ खान आदि लोग मौजूद रहे। । अब्दुल सलाम मंसूरी तथा बरकत अंसारी ने कमेंट्री की भूमिका अदा की। मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे पालिका के अधिशासी अधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यायाम तथा खेलकूद की जरूरत है। उन्होंने कहा  कि जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस  प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखारने की आवश्यकता है। हमारे जनपद के तमाम लोगों ने खेल के माध्यम से देश में नाम रोशन किया है।

 

Leave a comment