कोंच-उरई। युवाओं का रुझान तेजी से अखंड भगवा भारत की ओर बढ रहा है। रविवार को अखंड भगवा भारत की एक बैठक उरई रोड स्थित मां हुल्कादेवी मंदिर प्रांगण में ऋषि अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें एक दर्जन युवाओं को अखंड भगवा भारत की सदस्यता दिलाई गई। युवाओं ने सनातन धर्म तथा देश की सेवा करने का संकल्प लिया। युवाओं ने कहा कि जल्द ही कोंच नगर में अखंड भगवा भारत की एक विशाल टीम बनाई जायेगी जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को शामिल किया जायेगा। इस दौरान अंशुल शुक्ला, साहिल अग्रवाल, पवन तिवारी, रितेश झा, शत्रुघ्न बुधौलिया, दीपक तिवारी, प्रवीण दुवे, विकास मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a comment