माधौगढ –उरई ।  कोतवाली क्षेत्र के गांव रामहेतपुरा मे घर के पास खेल रहे किशोर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । परिजनो ने  उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया लेकिन हालत नाजुक होने के कारण   डाक्टर ने  उसे रिफर कर दिया। इसी बीच ले जाते समय किशोर की  जालौन के पास मौत हो गई।

रामहेतपुरा निवासी राजकुमार का दस वर्षीय पुत्र शिवा घर के पास खेल रहा था। अज्ञात लोडर ने घर के पास खेल रहे शिवा को टक्कर मार दी। परिजनो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया। सिर मे गहरी चोट के कारण डाक्टर ने रिफर कर दिया। परिजन किशोर को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि जालौन के पास किशोर की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया ।

Leave a comment