कोंच-उरई। भारत गैस कंपनी के स्थानीय वितरक अरुण गैस सर्विस के प्रबंधक बोधराज को कंपनी का अधिकारी बन कर फर्जी कॉल की गई और बैंक अकाउंट में ढाई लाख रुपया ट्रांसफर करने के लिए कहा। बाद में जब बोधराज ने उस नंबर जो उनके मोबाइल में सेव था, कॉल बैक की गई तो बताया गया कि उस अधिकारी ने फोन किया ही नहीं था।

कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गैस एजेंसी प्रबंधक बोधराज ने बताया कि भारत गैस के क्षेत्रीय प्रबंधक झांसी निशांतकुमार ने उन्हें फोन कर ढाई लाख रुपया बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा। इस पर बोधराज ने कहा कि उनका कोई बकाया भी नहीं है और न ही उन्हें फिलहाल कोई लोड मंगाना है, फिर पैसा क्यों भेजना है। इस पर दूसरी तरफ से बताया गया कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर यह पैसा चाहिए क्योंकि उन्हें कार खरीदनी है, यह पैसा एक दो दिन में बापिस कर दिया जाएगा। बोधराज पैसों का इंतजाम भी करने लगे लेकिन बैंक अकाउंट की डिटेल उस वक्त तक उन्हें नहीं मिली थी सो उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक के उस नंबर जो उनके मोबाइल में फीड था, पर कॉल करके बैंक बकाउंट की डिटेल मांगी। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक चौंके, उन्होंने कहा कि उन्होंने तो ऐसा कोई फोन ही नहीं किया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए खंद ही बोधराज को बोला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a comment