
कोंच-उरई । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का बार्षिकोत्सव रविवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। भारत माता मंदिर पर आहूत बार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. हेडगेवार एवं गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। बौद्घिक प्रमुख नृसिंह गहरवार द्वारा डॉ. हेडगेवार के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने संघ के उद्देश्यों और क्रियाकलापों को लेकर जानकारी दी। गणगीत सचिन अग्रवाल, सुभाषित नवीन अग्रवाल एवं अमृत बंधन प्रार्थना लव द्वारा प्रस्तुत किए गए। मुख्य शिक्षक अन्नू गहलौत तथा गण शिक्षक हिमांशु अग्रवाल द्वारा खेल खिलाए गए। आभार नगर संघ चालक नरोत्तमदास द्वारा ज्ञापित किया गया। इस दौरान सर्वाचरण वाजपेयी, ओंकार बेढव, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महामंत्री अमित उपाध्याय, ओमशंकर अग्रवाल, सुनील लोहिया, शंभूदयाल सोनी, अमित रावत, मौसम अग्निहोत्री, अजय बूटौलिया, आनंद सकेरे, नगर कार्यवाह पवन झा, सह नगर कार्यवाह विपिन निरंजन, शारीरिक प्रमुख राघवेन्द्र निरंजन, कुलदीप निरंजन, वैभव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। परिचय शाखा कार्यवाह सचिन सोनी ने कराया।






Leave a comment