उरई । शहर में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी लिटिल एंजिल्स एजुकेशन सेंटर के रविवार को सजाये गए बाल मेला में अभिभावकों ने बच्चों द्वारा तैयार व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठाया ।

झांसी रोड स्थित रामराजा पैलेस में आयोजित उक्त बाल मेला में बच्चों ने गिलास गिराना आदि मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ साथ समोसा , दहीबड़ा, चाय, चाकलेट , चिप्स , चाट , पानी पूरी . रसगुल्ला , फ़्रूट चाट , भेलपूरी . मोमोस , हरी चटनी , आलू आदि  विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगा कर उनकी बिक्री की जिन पर अभिभावकों की भीड़ उमड़ी जिन्होने चटखारे ले कर उनका लुत्फ उठाया । मनोरंजन के कार्यक्रमों में अंशिका पटेल , अर्पित सिंह , अभय , विकास , सोनाली . अक्षय , खुशी ने प्रतिभाग किया ।

फ़्रूट चाट और भेलपूरी का स्टाल गौरव दिवाकर , स्नेहा , अनुज तिवारी , देव गुर्जर , सोम सचान , अंशु गुप्ता , आकांक्षा , प्रांजल और गौरीश मोमोस व हरी चटनी का स्टाल अभय , गौरी , दीपांशु , विक्रम , नितिन , संस्कृति , दीपेश . शिवान्या , बॉबी स्वीट्स स्टाल लव. मयंक , आशू सोनी , निखिल राय , वंशिका , अंशी , शुभ , राज , यश परिहार , सृष्टि ने सजाया जबकि भूपेन्द्र , दिव्यान्शु , मानसी , अनुज राजपूत , साक्षी , सूर्य प्रताप , विशाखा राठौर , देव आनंद , अनुज गौतम , शिखा राजपूत ने समोसा ,दहीबड़ा और शिवांशु पटेल . आदेश पाल , प्रियान्शु , अस्मत पटेल , अमन राजपूत , शैलजा , प्रभा ने चाकलेट और चिप्स के स्टाल लगाये जिनको खूब  सराहा गया।

स्कूल के प्रबंधक संजय गुप्ता , प्रधानाचार्य अनामिका गुप्ता , शिवानी गुप्ता , संचय गुप्ता , मनीष गुप्ता , मुकेश गुप्ता ने उपस्थित रह कर बच्चों की हौंसला अफजाई की ।

Leave a comment