
उरई । संस्कार ग्रामोत्थान संस्था द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को सिटी सेंटर में रात 8 बजे से स्व. उमाकांत शाक्या स्मृति कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है । कवि सम्मेलन में पन्ना के ओज कवि सुरेश सौरभ , बुलंदशहर से विफल , दतिया से अकेला , मिहोना से मिहोनवी. लहार से कमल, उन्नाव से प्रियंका , समथर से पद्मा , चरखारी से भवाना और घाटमपुर से शाहवाज़ काव्य पाठ के लिए पधारेंगे ।
सम्मान समारोह में साहित्य में राम कृपाल कृपाल को स्वर्ण , लखनलाल पाल को रजत और ओम नारायण चतुर्वेदी मंजुल को ताम्र सम्मान , स्वतंत्रता सेनानी घनश्याम दास स्मृति समाजसेवा सम्मान यूसुफ़ अंसारी, तुलसा देवी स्मृति पत्रकारिता स्वर्ण सम्मान अनिल शर्मा , राम नारायण स्मृति स्वर्ण सम्मान डॉ रमेश चंद्रा और डॉ रेनू चंद्रा , वृंदावन लाल वर्मा स्मृति रंग कर्मी स्वर्ण सम्मान राज पप्पन और संस्कार नटराज सम्मान रोहित विनायक , हृदयेश गुप्ता , पवन गुप्ता , दिनेश राजपूत सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभिनव कार्यों के लिए 15 लोगों को दिया जायेगा ।
प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष डॉ आरके शाक्या , सचिव मनीष नागर , कोषाध्यक्ष आशुतोष पाल , प्रोजेक्ट मैनेजर अमित वर्मा , आय व्यय निरीक्षक लालजी निरंजन , शफ़ीकुर्रहमान कशफ़ी, कृपालु आदि मौजूद रहे ।






Leave a comment