* महर्षि दधीचि सम्मान मिला कढोरे, वीरेन्द्र और नसरुल्ला को
कोंचउरई। मानवता की रक्षा और समूची सृष्टिï को संजीवनी देने के लिए अपने प्राणों को हंसते हंसते उत्सर्ग करने के लिए जहां महर्षि दधीचि को जाना जाता है, वहीं समाजसेवा के लिए अपना समय दान कर नित्य प्रति गरीबों, दिव्यांगों और असहायों के पेट की क्षुधा शांत करने के लिए व्यापक अभियान चला रही यहां की प्रमुख समाजसेवी संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति को महर्षि दधीचि सम्मान से रविवार को नवाजा गया है। उरई स्थित एसएस कॉलेज में संयोजित समारोह के दौरान पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. सूर्यकुमार शुक्ला ने संस्था के संयोजक कढोरेलाल यादव, संस्था के रोकडिय़ा द्वय प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह तथा हाजी सेठ नसरुल्ला को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि नगर की सामाजिक संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति पिछले ग्यारह बर्षों से काम कर रही है और नित्य प्रति गरीबों, दिव्यांगों, असहायों और निराश्रितों के पेट की क्षुधा शांत कर समाजसेवा का उत्कृष्टï कार्य कर रही है। संस्था के निजी भवन के लिए तमाम दानवीरों ने आर्थिक सहयोग प्रदान कर भूख के खिलाफ जारी प्रभावी जंग में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर संस्था की हौसला अफजाई की है। हालांकि संस्था द्वारा गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था आम जन के सहयोग से ही होती है जिसमें कोई अपने प्रियजन की पुण्य स्मृति तो कोई अपने बच्चों के जन्मदिन या शादी की बर्षगांठ पर गरीबों को भोजन कराने की इच्छा से संस्था को दान देता है, लेकिन संस्था से जुड़े तकरीबन दर्जन भर लोग पूर्ण कालिक सेवाएं देकर संस्था के उद्देश्य को निश्चित रूप से पंख लगाने का कार्य करते हैं। उनकी इसी नि:स्वार्थ समाजसेवा से प्रभावित होकर उरई की युवा आदर्श समाज कल्याण समिति ने रविवार को एसएस कॉलेज में पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. सूर्यकुमार शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में एक गरिमामय समारोह आयोजित कर जिले के अन्य समाजसेवियों के साथ कोंच के कढोरेलाल यादव, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह एवं हाजी सेठ नसरुल्ला को सम्मानित किया है। वीरेन्द्रसिंह की गैरमौजूदगी में सम्मान उनके बेटे उपवनकुमार सिंह ने ग्रहण किया। संयोजक श्रीकांत शर्मा ने आभार जताया। बरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, केपी सिंह, सुरेश निरंजन भैयाजी, एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रमिलकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।






Leave a comment