कालपी-urai | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो में पांच लोगों को पकड़कर चालान कर दिया गया है।
समीपवर्ती ग्राम जयरामपुर में भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों देव सिंह तथा गुलाब सिंह के बीच विवाद हो गया सूचना पाकर डायल-100 पुलिस टीम तथा दरोगा गोकुल सिंह ने दोनों लोगों को पकड़कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। इसी प्रकार ग्राम नवलपुरा में दो सगे भाई राजेश तथा विजय सिंह आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पाकर पहुंचे दरोगा सर्वेश कुमार ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की धाराओ में चालान कर दिया। वही इदरीस खा निवासी ग्राम काली दाढ़ी को पुलिस ने उत्पात करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया।






Leave a comment