जालौन-उरई । नगरपालिका की उदासीनता के चलते नगर में सफाई व्यवस्था चौपट जगह जगह कूडो के ढेर तथा बजबजाती नालियां सरकार के स्वच्छता मिशन का मजाक बना।
केंद्र और राज्य सरकार के सबसे महत्वपूर्ण मिशन स्वच्छता अभियान को नगरपालिका किस तरह मजाक बनाये हुए है यह नजारा स्वंम देखा जा सकता है बड़े मजे की बात तो यह है कि नगरपालिका का जो प्रतिनिधित्व कर रहा है वी भी सत्ता पक्ष का है फिर भी सरकार की मंशा के अनुरूप वह इस मिशन को पूरा करने में सहयोग नही कर रही है नगर के मोहल्ला भवानी राम, जोशियाना, मुरलीमनोहर, दवग्रान, तोपखाना, चौधर याना, गणेश जी आदि ज्यादातर मुहल्लों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है इतना ही नहीं नाली नाले बजबजा रहे है नगर वासियों ने नगरपालिका में कार्यरत कर्मचारियों पर लापरवाही बरते जाने का आरोप भी लगाया इतना ही नहीं शिकायतें करने के बावजूद भी नगरपालिका द्वारा साफ सफाई नही कराई जाती नगर वासी सुरेश, मयंक, गुलशन, इंसाफ, आदि कहते है कि जब नगरपालिका में भाजपा के नेतृत्व नगरपालिका का गठन हुआ है तबसे नगरपालिका के सारे विकास कार्यों तथा साफ सफाई आदि ढुलमुल तरीके से की जा रही है अगर कुछ जानकारों की माने तो नगर पालिका अध्यक्ष सिर्फ नाम मात्र के लिए अपनी कुर्सी पर बैठे हुए है नगरपालिका का संचालन नगरपालिका के कुछ नामचीन कर्मचारी अपनी दबंगई से चला रहे है जिससे पूरा नगर त्रस्त है नगर वासियो ने जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर से नगर में साफ सफाई रोशनी व्यवस्था उचित कराये जाने की मांग की।






Leave a comment