उरई । डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिल्ली में रविवार रात दो पक्षों में हुए विवाद में गोली चल गई जो एक युवक के पेट में लगी और वह खून में लथपथ हो गया। युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। रविवार देर शाम डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिल्ली निवासी कोमल सिंह 25 वर्ष पुत्र श्री रामपाल घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के पास से गुजर रहा था तभी वहां पर गांव के ही संजय व उसके भाई मंजय से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई की वहां पर तमंचे से फायर कर दिया गया। जिसकी गोली कोमल के पेट में लगी और वह खून में लथपथ हो गया। युवक के गोली लगने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले जबकि जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे जो उसे जिला अस्पताल लाए जहां हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया । अस्पताल में घायल युवक कोमल ने बताया कि संजय व मंजय से पिछले 5 सालों से उसका विवाद चल रहा है । इसी को लेकर उन लोगों ने उसे रास्ते में रोककर गोली मारी।






Leave a comment