उरई । रामपुरा में रविवार की रात गश्त के दौरान हल्का इंचार्ज सलमान अली ने असलाह ले कर घूमते हुए संदिग्ध को पकड़ कर जेल भेज दिया ।

रामपुरा में दरोगा सलमान अली कल रात इलाहाबाद बैंक के पास गश्त पर थे । तभी एक संदिग्ध पर उनकी निगाह पड़ी । उन्होने संदिग्ध को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और 3 कारतूस बरामद हुए । पकड़े गए युवक का नाम संजू यादव निवासी मोहल्ला गांधी नगर बताया गया है । सलमान अली ने आर्म्स एक्ट में चालान कर उसे जेल भेज दिया ।

Leave a comment