
जालौन -उरई। विकास खंड के ग्राम औरेखी के किसानों ने मुख्यमंत्री को सम्बंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहित की जा रही जमीन के बदले दिये जा रहे मुआवजा को 4 गुना से बढ़ाकर 10 गुना किये जाने की मांग की है ।
औरेखी के आधा सैकड़ा किसानों ने मुख्यमंत्री को सम्बंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह को दिया जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में जिन किसानों की कृषि भूमि अधिग्रहित की जा रही है उन्हें मुआवजा के नाम पर सर्किल रेट से 4 गुना दिया जा रहा है जो बहुत कम है। हम किसानों के पास घर चलाने के लिए कृषि भूमि ही एक सहारा है। जमीन जाने के बाद मिलने वाला मुआवजा पर्याप्त नहीं है। किसानों ने मुख्यमंत्री से मुआवजा को सर्किल रेट से 10 गुना दिये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले किसानों में बालादीन, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, राकेश कुमार, मुन्ना सिंह, दुर्गा प्रसाद, दयाशंकर, कृपाशंकर, अमित कुशवाहा, अरविन्द प्रजापति, गोकुल दास, कासी प्रसाद, आशाराम, राम कुमार, परशुराम, नाथूराम, राम नारायण, राघवेंद्र, मोहित, शिव मंगल आदि किसान सम्मलित थे।






Leave a comment