
माधौगढ़-उरई । स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान के अंतर्गत ब्लॉक माधौगढ़ में लक्षित जनसंख्या 28000 पर दिनांक 7 जनवरी से 17 जनवरी तक ग्राम गोपालपुरा ,कुरतला, सिकाऊ, सूपा, टीलिया ,मचकचा ,गीधन की खोड, नुनायचा, मिझौना अहेता, तजपुरा, गढ़ा ,गोहन, बिजदुआ ,सुरावली, सुरपतिपुरा, बुढ़नपुरा ,रामनगर ,खुदातपुरा में चलाया जाना है जिसमे 10 टीमो का चयन किया गया है । जिसमे 10 ANM, 21 आशा, 6 NGO को लगाया गया है जिनकी ट्रेनिंग सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर डॉक्टर विनोद राजपूत ,डॉ रामेन्द्र पचौरी और उपचार पर्यवेक्षक संदीप दिवाकर द्वारा दी गयी । जिसमे सभी कर्मचारियों को बताया गया कि क्षेत्र में जाकर लोगो की कैसे स्क्रीनिंग करनी है और कैसे ज्यादा से ज्यादा टीबी के मरीजो को खोज निकलना है। मरीजो को क्या क्या फायदा होगा जिसमें मुफ्त दवा और 500 रुपये प्रति माह की सहायता सरकार द्वारा दी जा रही है इसकी भी ज्यादा जानकारी दी । डॉक्टर विनोद राजपूत द्वारा बताया गया कि 2 सप्ताह से ज्यादा खासी, मुह से खून आना. लगातार बुखार रहना, बजन कम होना ये सभी टीबी के लक्षण है \ ऐसे ही लोगो की जांच होनी है। इस कार्यक्रम में अनिल गौतम लैब सुपरवाइजर , विजय झा के अलावा प्रेमलता, राधा त्यागी, राजेश्वरी . गीता पोरवाल , सुषमा राठौर, शालिनी, उमा, सीमा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।





Leave a comment