
उरई । कालपी में रंगदारी वसूलने के लिए भाजपा नेता के भतीजे और उसके मित्र पर प्राणघातक हमला करने वाले गुंडों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की माँग को ले कर उद्योग व्यापार मंडल के नेताओं ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से भेंट की ।
प्रदेश महामंत्री डॉ दिलीप सेठ के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि कालपी में 1 जनवरी को रावगंज निवासी सुयश और उसके मित्र अमन पुरवार पर 10 हजार की रंगदारी न देने पर गुंडों ने हमला बोल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे दोनों की हालत अभी तक मरणासन्न है । इस घटना से जिले भर के व्यापारियों में आक्रोश है । आरोपितों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाये ।
शैलेन्द्र श्रीखंडे , साजिद खान , हरिओम वाजपेयी , सुनील राठौर , विवेक गुप्ता आदि दर्जनों व्यापारी शामिल थे ।







Leave a comment