
कोंच-उरई । अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में जवाहर नगर स्थित जय शंकर बाल विद्यालय में गुरुवार को सावित्रीबाई फुले की 188वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बौद्घसभा नाथीरतन ने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम शिक्षिका हैं और उन्होंने नारी शिक्षा को लेकर कई क्रांतिकारी कदम उठाए। उनकी मंशा थी कि समाज की महिलाएं शिक्षित होकर समाज में अपनी खास पहचान बनाएं और देश के निर्माण में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम अध्यक्ष अधिवक्ता रामशरण कुशवाहा एवं मंगलसिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां सावित्री की जयंती मनाना तभी सार्थक होगा जब समाज के लोग उनके बताए रास्ते पर चलें। संचालन वीरसिंह कुशवाहा ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बादामसिंह कुशवाहा ने ज्ञापित किया। इस दौरान दयाराम कुशवाहा, कन्हैयालाल कुशवाहा, उमाचरण कुशवाहा, ममतासिंह कुशवाहा, जाहरसिंह, ओपी कुशवाहा, जितेन्द्र, रामलखन कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, ददबलसिंह, लक्ष्मीनारायण, जगदीश आढतिया, नाथूराम, खन्ना, राजेश, ज्ञानसिंह, कल्लू प्रधान, अजय, कुलदीप, राजेशसिंह, संतराम, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।







Leave a comment