
उरई । शराब के नशे में धुत मारुति चालक द्वारा शुक्रवार की शाम टक्कर मारने से मोटर साइकिल सवार रूप से घायल हो गया । हादसे के बाद बदहवास मारुति चालक ने स्पीड में कार दौड़ाते हए भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने उसे रास्ते में पकड़ लिया ।

घटना उरई राठ हाईवे पर डकोर के पास की है । मोटर साइकिल सवार नरेंद्र कार चालक की नशेबाजी के शिकार हो कर अपने दोनों पैर तुड़वा बैठे । कार चालक को मुहम्मदाबाद के पास दबोच लिया गया । मौके पर पहुँची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले कर घायल नरेंद्र को एंबूलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया ।





Leave a comment